{"_id":"5e516e528ebc3ef3fc2cc9ef","slug":"water-filled-at-pm-s-synagogue-in-chitrakoot-stage-venue-will-change-chitrakutt-news-knp546316925","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट में पीएम की सभास्थल पर भरा पानी, बदलेगा मंच स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट में पीएम की सभास्थल पर भरा पानी, बदलेगा मंच स्थल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरतकूप ( चित्रकूट)। जिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को अचानक बदले मौसम के बाद बारिश होने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोंडा स्थित प्रस्तावित जनसभा स्थल में पानी भर गया। कई हिस्सों में पानी भरने से कीचड़ हो गया, जिससे तैयारियों को झटका लगा है। जनसभा स्थल के जिला प्रशासन ने भाजपा नेताओं के साथ वार्ता कर मंच की दिशा बदलने की रणनीति बनाई है। पहले पश्चिम की ओर मुख्य मंच का मुख था जो अब पूरब की ओर करने पर विचार चल रहा है। एक हैलीपैड भी तैयार हो गया है। दो अन्य पर काम तेजी से जारी है। बाधक दो हरे पेड़ काटे गए हैं और सड़क किनारे बैरिकेडिंग भी लगा दी गई है।
जिले के भरतकूप क्षेत्र से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। इसके संभावित शिलान्यास को 29 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आना है। बारिश होने से सभा स्थल में कई स्थानों में पानी भर गया है, जिसमें मिट्टी डालने का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन का दावा है कि अभी जनसभा के लिए काफी दिन बचे हैं, तब तक खुद ही जमीन सूख जाएगी। इसके बावजूद समतलीकरण कराया जा रहा है। उधर, प्रधानमंत्री की संभावित जनसभा को लेकर मंच की व्यवस्था के लिए भाजपा के विशेषज्ञों की टीम जिले में पहुंच गई है।
शनिवार को भरतकूप क्षेत्र स्थित कार्यक्रम स्थल का डीएम शेषमणि पांडेय के साथ निरीक्षण भी किया। भाजपा बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र के मंत्री सत्येंद्र मिश्र ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। मंच स्थल संग अन्य व्यवस्था को लेकर डीएम के साथ विचार विमर्श किया। सभा स्थल के प्रमुख मंच को निर्धारित स्थान से आगे बनाने का भी निर्णय लिया गया। सभा स्थल के पास लगे एक पडे़ को सुरक्षा की दृष्टि से काटा गया। इस मौके पर पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, महामंत्री राजेश जायसवाल, रामसागर चतुर्वेदी आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भीड़ जुटाने को गांवों का दौरा कर रहे भाजपाई---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभावित जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा के भरतकूप मंडल अध्यक्ष सच्चिदानंद गर्ग के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने क्षेत्र का भ्रमण किया, जिसमें ग्रामीणों को पीले चावल देकर सभा में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर भगवानदीन त्रिपाठी, पंकज मिश्रा, राहुल गुप्ता और रामनरेश गुप्ता आदि मौजूद थे।