फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   wasooli ko abhiyaan chayaee

राजस्व वसूली को चलाएं अभियान

Fri, 12 Feb 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
wasooli ko abhiyaan chayaee
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में शुक्रवार को कर-करेत्तर, राजस्व एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिला आबकारी अधिकारी के बैठक में उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने के निर्देश जाए। विभागीय कार्यवाही के लिए शासन को पत्र भी भेजें।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने परिवहन, आबकारी, वाणिज्य कर के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर अपने लक्ष्यों की पूर्ति कराएं। उन्होंने एसडीएम, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा जिला खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि पुलिस अधिकारियों के साथ जो टीम बनाई गई है ओवर लोडिंग वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जाए। अभियान चलाकर अवैध खनन पर कार्यवाही कराएं। अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि विद्युत कटिया धारकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही कराएं। प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिए कि जो खनिज के एनओसी के प्रकरण लंबित हैं उन्हें तीन दिन के अंदर निस्तारण कराएं तथा जिस स्तर पर पत्रावली लंबित हो तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का जवाब तलब भी किया जाए। बैंक की आरसी वसूली पर उप जिलाधिकारियों से कहा कि इसे बढ़ाया जाए। बैठक में सभी जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed