फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Waited all day for two sacks of fertilizer.

Chitrakoot News: दो बोरी खाद के लिए दिनभर करते रहे इंतजार

Tue, 06 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 06 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Waited all day for two sacks of fertilizer.
सीकेटीपी-11-लोटन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पहाड़ी (चित्रकूट)। रबी की बोआई का समय नजदीक आते ही पहाड़ी में डीएपी खाद के लिए परेशानी बढ़ गई है। पहाड़ी की उत्तरी व दक्षिणी कृषक सेवा समितियों में मंगलवार को खाद लेने के लिए सुबह पांच बजे से ही किसानों की लंबी कतार लग गई। दो बोरी डीएपी के लिए किसान पूरे दिन भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहे।
स्थिति यह रही कि कई किसानों ने दो दिन पहले ही टोकन ले लिया था फिर भी सुबह पांच बजे आकर लाइन में लगना पड़ा। भीड़ में महिला किसान भी घंटों लाइन में खड़ी नजर आईं।
विज्ञापन

दोनों समितियों में सोमवार को 450 किसानों को टोकन दिए गए थे। समितियों पर कुल 1200 बोरी डीएपी उपलब्ध होने की बात कही जा रही है। शासन की व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक किसान को दो बोरी डीएपी दी जा रही है। इसके बावजूद मंगलवार को 700 से अधिक किसान खाद लेने पहुंच गए। अचानक भीड़ बढ़ने से वितरण व्यवस्था चरमरा गई और कई किसानों को बिना खाद के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी डीएपी की जरूरत : अक्तूबर शुरू होते ही किसान गेहूं, चना और सरसों की बोआई की तैयारी में जुट गए हैं। बोआई के समय डीएपी की मांग बढ़ने से समितियों पर किसानों की भीड़ बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि समय से खाद नहीं मिली तो बोआई प्रभावित हो सकती है।

सीकेटीपी-11-लोटन। संवाद

सीकेटीपी-11-लोटन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed