{"_id":"6dbc1ac15324c210d8012abf8e981866","slug":"villagers-zam-the-highway-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही सर्वे न होने की शिकायत और फसलाें के नुकसान के सौ फीसदी मुआवजे की मांग को लेकर रामनगर बस स्टैंड के पास हाईवे पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इसके चलते लगभग दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। एसडीएम एके श्रीवास्तव और सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने।
विज्ञापन
जिले में ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं हैं। इसके सर्वे में जिम्मेदारों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। मंगलवार को रामनगर, बसिहा, खजुरिहा, बरेठी, रेरुआ, करही, बरिया, देवीपुर, जोरवारा, पुरा, पिपरौर, मोहिनी आदि गांवों के ग्रामीणों का हुजूम रामनगर बस स्टैंड पहुंचा और हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का कहना था कि वे लोग बर्बाद हो चुके हैं और प्रशासन उदासीनता बरत रहा है।
विज्ञापन
लेखपाल घर बैठकर मुआवजे का सर्वे कर रहे हैं। इससे किसानों में रोष है। जाम की सूचना पर लगभग दो घंटे बाद पहुंचे एसडीएम एके श्रीवास्तव और जिलाध्यक्ष सपा भइयालाल यादव ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि पूरा मुआवजा दिया जाएगा। लेखपाल मौके पर जाकर मुआयना करेंगे। एसडीएम ने कहा कि अगर लेखपालों ने लापरवाही की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन