{"_id":"606b3eeb8ebc3ed8312d4295","slug":"village-sports-field-rupees-cm-chitrakutt-news-knp6217279168","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान के 13 लाख रुपये का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान के 13 लाख रुपये का खेल
विज्ञापन
मानिकपुर। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के मगरहाई गांव में खेल मैदान बनाने के नाम पर बड़ा खेल होने के आरोप लगे हैं। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों पर सांठगांठ कर 13 लाख रुपये का भुगतान कराने के आरोप हैं। दावा है कि जिस बाउंड्रीवाल के नाम पर रुपये निकाले गए हैं वह बाउंड्रीवाल बनी ही नहीं है।
इसके अलावा एक सड़क निर्माण भी कागज में होने की बात कही है। मुख्यालय निवासी महेंद्र ओबेराय, मानिकपुर निवासी एजाज हसन सिद्दीकी आदि ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि मगरहाई गांव में खेल मैदान बनना है। इस प्रस्ताव पर विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने 13 लाख रुपये के भुगतान से बांउड्रीवाल बनाने का दावा किया है। इसी प्रकार लौढिहामाफी गांव में साढे 13 लाख रुपये का भुगतान हुआ है जबकि सड़क का पता नहीं है। शिकायतकर्ताओं ने दोनों मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग की है। (संवाद)
-----
प्रधानाचार्य ने डीएम से मांगी सुरक्षा
खोही(चित्रकूट)। सेठ राधाकृष्ण पोद्दार इंटर कालेज सीतापुर की प्रधानाचार्य शालू कुमारी ने डीएम को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। बताया कि 31 मार्च को प्रधानाचार्य सीपी त्रिपाठी के रिटायर्ड होने के बाद नियमानुसार उन्होंने कार्यभार संभाला था। अब कुछ लोग इसमें अड़चन कर पद से हटाकर दूसरे को चार्ज दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्य में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। जिससे उन्हें खतरा बना है। (संवाद)