{"_id":"627e93925178af31f20a7dba","slug":"village-secretaries-boycott-work-chitrakoot-news-knp6966016169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सचिवों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सचिवों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लॉक परिसर में ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ हुई मारपीट के बाद आरोपी भाजपाइयों की गिरफ्तारी की मांग लेकर जिले भर के ग्राम सचिवों ने सीडीओ कार्यालय में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। सभी ने घटना को लेकर खासी नाराजगी जताई। आरोपियों की गिरफ्तारी तक कार्य का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
गुरुवार को ग्राम पंचायत अधिकारी घनश्याम दास शुक्ला के साथ मारपीट से आक्रोशित जिले भर के ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सीडीओ कार्यालय के पास पहुंचकर धरना दिया। सचिव संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश पटेल और ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष अम्बरीश त्रिपाठी ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तार 24 घंटे के अंदर नहीं हुई तो कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन तेज किया जाएगा।
धरने में कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र द्विवेदी सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनके साथ इस आंदोलन में वह भी शामिल होंगे। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी जय प्रकाश, रामशरण, मोहन लाल, रामभरोस, ज्ञान सिंह, श्रीश्याम सिंह, जय प्रकाश भारतीय,राजकुमार्र उदयभान, कमलेश कुमार, सत्येंद्र, कमल सिंह, विपिन कुमार कश्यप, श्रीनारायण, देवेंद्र कुमार, अनूप कुमार मिश्र उर्मिला देवी, कुसम पाल, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
धरने के बाद दिया ज्ञापन
धरने के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी समन्वय समिति ने जिलाधिकारी को पत्र दिया। कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी घनश्याम शुक्ला से भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास उर्फ हीरो मिश्रा, उज्जवल, मोहित व प्रमेंद्र सिंह सहित अन्य ने मारपीट की। अभियुक्तों की गिरफतारी कराई जाए।
इनसेट
सचिव पर भाजपाइयों ने लगाए आरोप
भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास उर्फ हीरो मिश्रा ने आरोप लगाया कि सचिव ने उनकी सरकार के कई मंत्रियों व पदाधिकारियों को अपशब्द कहे जिसे लेकर विरोध किया गया। किसी तरह की मारपीट नहीं की गई है। सचिव के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर गुरुवार को थाने में धरना भी दिया था। पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि मामले में पूछताछ चल रही है। किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा सरकार के किसी मंत्री को अपशब्द कहने का अधिकार नहीं है। यदि यह मामला सही निकला तो आरोपी सचिव के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।