{"_id":"60758b998ebc3ec752291ab0","slug":"village-road-police-sucide-labour-chitrakutt-news-knp623171352","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूर ने घर में खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूर ने घर में खुदकुशी की
विज्ञापन
फोटो-13- रोहन लाल- फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKUTT
शिवरामपुर(चित्रकूट)। शिवरामपुर चौकी अंतर्गत पड़नी गांव में एक प्रवासी मजदूर ने मानसिक तनाव के चलते घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की मानें तो चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। वहां से लौटने के बाद एक माह से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
पड़नी गांव के रोहनलाल रैकवार (18) रैकवार ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवार के सदस्य जब खेत से फसल काटकर घर वापस आए तो जानकारी हुई। घटना से मृतक की मां राजाबेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता राजाराम ने बताया कि रोहन लाल चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। वह एक माह पहले ही घर लौटा था। रास्ते में उसको जहर खिलाकर किसी ने रुपये भी पार कर दिए। तब से मानसिक तनाव में था। इसी कारण उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। शिवरामपुर चौकी प्रभारी अजय जायसवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों ने मानसिक तनाव के कारण खुदकुशी करने की बात कही है। मंगलवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया।
------------
जहरीला कीड़ा काटने से महिला की मौत
भरतकूप। थाना अंतर्गत खम्हरिया गांव की शिवकुमारी यादव (40) को जहरीला कीड़े ने काट लिया। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे पर रास्ते में मौत हो गई। पति गोरेलाल ने बताया कि आंगन की सफाई करते समय कीड़े ने काटा था। (संवाद)