फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,police,rupees,dead,bank

कर्ज में डूबे सफाई कर्मी की हार्टअटैक से मौत

Sun, 14 Feb 2021 06:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
village,police,rupees,dead,bank
फोटो-- 8- रोते बिलखते मृत सफाईकर्मी के परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
मऊ/भौंरी (चित्रकूट)। ड्यूटी कर घर लौटे सफाई कर्मचारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। परिजनों ने बैंक व सूदखोरों के कर्ज से परेशान रहने की बात कही है। चार दिन पहले एक बैंक से डेढ़ लाख रुपये की वसूली का नोटिस आया था।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के खोर गांव निवासी नत्थू प्रसाद उर्फ लाला (45) पुत्र कल्लू प्रसाद सुहेल गांव में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात था। शनिवार की शाम ड्यूटी कर वह घर लौटा। अचानक सीने में दर्द होने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बडे़ पुत्र पिंटू ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से पिता की मौत हुई है। चार दिन पहले एक बैंक से डेढ़ लाख का कर्ज जमा करने का नोटिस आया था।
विज्ञापन

इसके पहले सुहेल गांव के कुछ लोगों द्वारा मकान में गड़ा धन दिलाने के नाम पर उनके पिता से दो लाख सत्तर हजार रुपये ठगे थे। इस मामले की जानकारी रैपुरा थाने में दी थी। पुलिस ने छानबीन कर चार आरोपियों को पकड़ा भी था। वर्तमान में आरोपी जेल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां है। मां कुटुरी देवी व पत्नी राजमनी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होने पर डीपीआरओ संजय पांडेय व एडीओ पंचायत रामलाल समेत कई सफाईकर्मी मृतक के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुशील चंद्र ने बताया कि उनके संज्ञान में कर्ज लेने की कोई बात सामने नहीं आई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed