{"_id":"606c5dbe8ebc3e8d3b47f34c","slug":"village-police-fir-woman-man-chitrakutt-news-knp6218155180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के अपहरण का प्रयास, दंपति को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के अपहरण का प्रयास, दंपति को पीटा
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत बसिला गांव के एक घर में घुसकर तीन युवकों ने सुनीता देवी पत्नी संतोष का अपहरण करने का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने पर बचाने पहुंचे पति को भी आरोपियों ने लाठी से पीटा। दंपति को गंभीर चोट आई है। पीड़ित दंपति ने कहा कि थाने में शिकायत करने पर मामूली धारा में महज मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई। जिसके चलते आरोपीगण व उसके परिजन दंपति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। (संवाद)
---------
फोटो- न - 6
सीमेंट लदा ट्रक पलटा, तीन गंभीर
चित्रकूट। पहाड़ी थाना अंतर्गत कर्वी पहाड़ी राजमार्ग में कौशांबी जा रहा ट्रक प्रसिद्धपुर गांव में पलट गया। हादसे में चालक समेत तीन घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मप्र के सतना से सीमेंट लादकर ट्रक कौशांबी जिले के लिए जा रहा था। ट्रक जब कर्वी पहाड़ी राजमार्ग में प्रसिद्धपुर गांव के पास पहुुंचा तो सामने एक मवेशी आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। हादसे में चालक सदाशिव शंकर (40) निवासी कौशांबी, खलासी रामनरेश (22) निवासी महेवा, रिषू (12) निवासी सोनेपुर घायल है। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।