{"_id":"606b096e8ebc3ec4455301ce","slug":"village-hospital-police-market-man-chitrakutt-news-knp621618617","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में युवक को पीटा
विज्ञापन
चित्रकूट। कोतवाली थाना अंतर्गत तरौहा कस्बे के तिराहे में सब्जी खरीद रहे एक युवक को तीन युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
तरौहा निवासी मनोज सोनी पुत्र शिव प्रसाद सोनी ने बताया कि सोमवार की सुबह वह तरौहा मोहल्ले के तिराहे में सब्जी के ठेले के पास खड़ा था। इसी बीच तीन युवक आए और पीटने लगे। पास में खड़े ग्राहकों ने बीच बचाव कर जान बचाई। इस मामले में कोतवाली तहरीर दी गई। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)
----
महिला कुएं में गिरी, मजदूरों ने बचाया
शिवरामपुर (चित्रकूट)। चौकी अंतर्गत भैसौंधा गांव निवासी संपतिया (50) पत्नी जागेश्वर कुएं में पानी भरते समय गिर गई। यह देख खेतों में काम करने वाले मजदूरों ने वृद्धा को कुएं से निकाला। यह जानकारी संपतिया की बहू उर्मिला हैं। (संवाद)
विज्ञापन
-------
बिजली के तारों में लगाई आग
चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत बगरेही गांव के मुन्ना पुत्र शिवमंगल ने डीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि घर के सामने लगे बिजली के खंभे से जा रहे तारों में एक युवक ने आग लगा दी। किसी तरह आग बुझाने के बाद आरोपी से विरोध किया गया तो उसने उल्टे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। (संवाद)
------
संतोष तिवारी बने टीआई
खोही। नया गांव थाने के निरीक्षक संतोष तिवारी को थाना प्रभारी बनाया गया है। गौरतलब है कि थाना प्रभारी आरबी त्रिपाठी दस दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए हो गए थे और उनका इलाज जबलपुर में चल रहा है। उनके स्थान पर एसपी सतना धर्मवीर सिंह ने रविवार को संतोष तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी है। (संवाद)