{"_id":"602aac8a8ebc3ee90a7ce085","slug":"village-former-mla-adm-stamp-vendor-on-two-day-strike-chitrakutt-news-knp6120675192","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड से मिले स्टांप वेंडर लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड से मिले स्टांप वेंडर लाइसेंस
विज्ञापन
फोटो-9- मुख्यालय के डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश देते यूपी के स्टांप व न्यायाल?
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने कहा कि रजिस्ट्री में स्टांप चोरी या फिर रिश्वतखोरी बंद होनी चाहिए। उन्होंने जिले में राजस्व लक्ष्य के मुताबिक अच्छा काम होने पर संतोष जताया। साथ ही उप निबंधक कार्यालय मुख्यालय व मऊ से मिल रही लगातार शिकायतों पर गंभीरता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मुख्यालय के डाक बंगले में सोमवार को राज्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष 136 प्रतिशत राजस्व प्राप्त होने पर अधिकारियों के काम पर संतोष जताया। कई की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने एडीएम को निर्देश दिए कि जनपद में स्टांप के अधिक प्रचलन को मात्र प्रार्थना पत्र व आधार कार्ड से ही नए स्टांप वेंडर लाइसेंस जारी किए जाए।
राज्यमंत्री ने मुख्यालय व मऊ के रजिस्ट्री विभाग में रजिस्ट्री से लेकर अन्य लिखा पढ़ी के काम में अधिकारी कर्मचारियों द्वारा गड़बड़ी करने और ग्रामीणों को परेशान करने की शिकायत मिल रही है। इस पर नियंत्रण न हुआ तो कार्रवाई होगी। खासकर स्टांप चोरी के प्रकरण को तत्काल निपटाएं। क्र्रेता-विक्रेता को बेवजह परेशान न किया जाए। नियमानुसार स्टांप का काम किया जाए जिससे राजस्व को नुकसान न हो। एडीएम जीपी सिंह, एआईजी स्टांप उमेश गुप्ता, प्रभारी उप निबंधक कर्वी रामचंद्र पांडेय, प्रभारी उप निबंधक मऊ बली उज्जमा आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।