फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,former,DM,bank,block

भूसा संग्रह में अरछा बरेठी नंबर वन

Thu, 29 Apr 2021 06:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
village,former,DM,bank,block
चित्रकूट। भूसा बैंक स्थापित करने में अरछा बरेठी गांव ने पहल की है। पहले ही दिन गुरुवार को गांवों के किसानों ने 37 क्विंटल भूसा एकत्र कर जिले में नंबर वन का खिताब दिलाया। इस पुनीत कार्य में गांव के प्रगतिशील किसान दरियाव सिंह ने सबसे पहले 50 झाल (एक झाल में 50 किलोग्राम) भूसा दान किया है। इसके अलावा भूसा दान देने के क्रम में राजू सिंह, राजा सिंह, पप्पू सिंह, मुन्नी सिंह, महेंद्र सिंह के अलावा शिवबली सिंह यादव, दिरपाल यादव, राधेरमण यादव ,गोरेलाल यादव, शिवकरण यादव, राजकरण यादव, लंगरा भाई, ज्ञान यादव आदि किसानों ने 25 झाल भूसा दिया।
विज्ञापन

बताते चलें कि अन्ना प्रथा रोकने और गोसंरक्षण के उद्देश्य से जिले में बनी स्थाई एवं अस्थाई गोशालाओं में रह रहे गोवंश के लिए भूसा का इंतजाम करने के लिए शासन की मंशानुरूप जिलाधिकारी ने भूसा बैंक स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के अनुपालन में और गो संरक्षण की दिशा में जिले में सबसे पहले विकासखंड पहाड़ी अंतर्गत ग्राम अरछा बरेठी निवासी शंकर प्रसाद यादव की पहल पर बरेठी के किसानों ने भूसा बैंक की स्थापना करके भूसा संग्रह का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed