फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,fire,SDM,forest,DFO

मड़फा से बरौंधा जंगल तक पहुंची आग

Thu, 29 Apr 2021 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
village,fire,SDM,forest,DFO
भरतकूप(चित्रकूट)। क्षेत्र के मड़फा के जंगल में दूसरे दिन गुरुवार को भी आग जारी रही। जिसके चलते पहाड़ पर धुआं रहा। जबकि पहाड़ के नीचे बसे गांव सभापुर बराछ की आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है। वहीं मड़फा जंगल की आग धीरे धीरे मध्यप्रदेश के बरौंधा जंगल की ओर बढ़ रही है। जिसके चलते वन विभाग की समस्याएं बढ़ गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा के जंगल में बुधवार को आग लग गई थी। जो पहाड़ के नीचे बसे गांव सभापुर बराछ के नीचे तक आ गई थी। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू कर लिया गया है। उधर, मड़फा पहाड़ के जंगल की आग मध्यप्रदेश क्षेत्र के बरौंधा क्षेत्र के जंगल की ओर बढ़ती जा रही है। जहां कुछ क्षेत्र में धुआं जंगल से निकलता हुआ दिख रहा है। हवा चलने से आग का दायरा भी बढ़ रहा है। हालांकि मध्यप्रदेश की वन विभाग की टीम आग बुझाने मेें जुटी है। यूपी क्षेत्र के चित्रकूट जिले डीएफओ कैलाश प्रकाश का कहना कि झाड़ झंकार में ही आग लग रही है। जो कुछ देर में अपने आप बुझ जाती है।
विज्ञापन

---
कूडे़ के ढेर में लगी आग
खोही। सीतापुर कस्बे के रामायण मेला के पास गुरुवार को एक कूढ़े के ढेर में आग लग गई। जो फैलते फैलते वही पर बसी एक बस्ती तक पहुंच गई। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर नियंत्रण कर लिया। यह जानकारी सीतापुर चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह ने दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed