फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   village,fire,police,farmer,crops

आग से छह किसानों की 28 बीघे फसल जली

Tue, 06 Apr 2021 06:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
village,fire,police,farmer,crops
शिवरामपुर/खोही(चित्रकूट)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात कारण के चलते छह किसानों की 28 बीघे की फसल में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण किया। तहसीलदार व लेखपाल ने जाकर किसानों के नुकसान का जायजा लेकर सरकारी मदद नियमानुसार दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सदर ब्लाक क्षेत्र के खोही बिहारा गांव के खेतों में रखी फसल में मंगलवार की दोपहर को आग लग गई। जिसमें खोही निवासी कुंजबिहारी पुत्र शिवराम अवस्थी, जमुना प्रसाद पयासी पुत्र शिवशंकर और गंगा प्रसाद पयासी पुत्र शिवशंकर की फसल धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों की मदद से आग पर नियंत्रण का प्रयास किया गया पर सफलता नहीं मिली। इसी दौरान सुमन यादव और नत्थू प्रसाद ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लगभग आधे घंटे के अंदर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर नियंत्रण किया इस दौरान लगभग 15 बीघे की फसल राख हो चुकी थी।
विज्ञापन

इसके अलावा बरगढ़ थाना क्षेत्र के मुर्का, सदर कोतवाली क्षेत्र के बरवारा और सीतापुर चौकी क्षेत्र के ठर्री गांव में एक किसान के खेत में रखी फसल अज्ञात कारण के चलते जल गई। फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर नियंत्रण किया। तीनों स्थान पर लगभग 13 बीघे की फसल का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed