फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   vidyuteekaran mein laaparavaahee par adhishaasee abhiyanta se javaab talab

विद्युतीकरण में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता से जवाब तलब

Wed, 15 Jul 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
vidyuteekaran mein laaparavaahee par  adhishaasee abhiyanta se javaab talab
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक की लागत से निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के जिम्मेदारों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने क्रिटिकल गैप्स योजना के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी (प्रांतीय खंड) और खंड विकास अधिकारी कर्वी के उपभोग प्रमाण पत्र न दिए जाने पर जवाब तलब करने के निर्देश दिए। मुरका, गनीवां राजकीय हाईस्कूल में विद्युतीकरण न होने पर अधिशासी अभियंता राजापुर से जवाब तलब किया। एक सप्ताह के अंदर सभी काम पूरा कराने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कर्वी से हवाई पट्टी तक पथ प्रकाश का प्रस्ताव तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जिन बड़ी गोशालाओं का निर्माण हो गया, उन्हें हैंडओवर कराकर पास की ग्राम पंचायतों की गोशालाओं के गोवंशों को रखा जाए। तकनीकी टीम गठित कर निर्माण की जांच भी कराएं। अर्थ एवं संख्या अधिकारी से कहा कि क्रिटिकल गैप्स योजना से कराए जाने वाले कामों के प्रस्ताव संबंधित विभागों से प्राप्त कर लें। शबरी जल प्रपात के सुंदरीकरण पर प्रभागीय वनाधिकारी को कमियों को दुरुस्त कराकर प्रगति के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बेड़ी पुलिया से चित्रकूट तक अच्छी तरह से सड़क की सफाई कराएं। सूखे पेड़ों की जगह नए लगाने के लिए कहा। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय पाही के निर्माण को लेकर विवरण मांगा। स्वदेश दर्शन योजना में फु ट ओवरब्रिज रामघाट के काम को 31 अगस्त तक पूरा कराकर चालू कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को नंदी गोशाला के निर्माण की धनराशि वापस करने और खर्च रकम की रिकवरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन से पत्राचार कर कार्रवाई कराने के लिए भी कहा। परियोजना प्रबंधक सेतु निगम को यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र मऊ व रसिन बांध पर भगवतपुर के पास पुल निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई तक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कार्यों को पूर्ण कर लें। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश सहित संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed