फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Video of taking out money from board copies goes viral

Chitrakoot News: बोर्ड की कॉपियों में रखे रुपये निकालने का वीडियो वायरल

Thu, 06 Mar 2025 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Video of taking out money from board copies goes viral
चित्रकूट। यूपी बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए छात्र छात्राएं अपनी उत्तर पुस्तिका में कभी कभार रुपये भी रख देते हैं। इन रुपयों शिक्षक या कर्मचारी निकाल रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं को एक कक्ष में बेतरतीब ढंग से रखना व उनकी इस तरह की छंटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। दावा किया गया कि मुख्यालय के एक कॉलेज के कक्ष में परीक्षा से जुड़े अधिकारियों व शिक्षकों की मौजूदगी में यह खेल चल रहा है। हालंकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शहर के एक प्रमुख इंटर कॉलेज में इंटरमीडियट के भौतिक विज्ञान की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का संकलन हुआ। संकलन कक्ष में जब कक्ष निरीक्षक व ड्यूटीरत अन्य अधिकारियों की देखरेख में क्रमबद्ध किया जाता है, उसी समय कॉपियों के पन्ने पलटते हुए कई को देखा जा रहा है। एक शिक्षक या अन्य कर्मचारी कुछ कॉपियों को पलट कर उसमें रखी सामग्री निकालकर जेब में रख रहा है। यह भी दावा है कि यह कॉपियों में छात्रों द्वारा रखे गये रुपये हैं जिन्हें निकाला गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि कॉपियों के पन्ने पलटना तो नहीं चाहिए। उसमें कोई भी सामग्री रखना भी गलत है। यदि कोई छात्र ने कॉपी में रुपये रखे हैं तो उसके रोल नंबर से जानकारी कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। संकलन कक्ष में इस तरह के वीडियो की जानकारी नहीं है। उन्होंने वीडियो देखा नहीं है। यदि कॉपियों से संकलन कक्ष में रुपये या कुछ और सामग्री निकाली जा रही है तो यह भी गलत है। इसकी जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed