{"_id":"616c69104d7544627e3dd453","slug":"video-of-illegal-mining-goes-viral-checking-started-chitrakoot-news-knp658761031","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना रवन्ना धड़ल्ले से ढो रहे खनिज सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना रवन्ना धड़ल्ले से ढो रहे खनिज सामग्री
विज्ञापन
पहाड़ी कस्बे में सड़क किनारे बालू लदा खड़ा ट्रक। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। क्षेत्र में बालू व खनिज सामग्री लदे वाहन गुजरने का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई शुरू हो गई है। वहीं पहाड़ी क्षेत्र में तीन बालू लदे वाहनों को पकड़ा गया है।
रविवार को पहाड़ी के पास एक तिरपाल से ढका ट्रक खराब हो गया। चालक ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के अजयगढ़ से बालू लादकर सुल्तानपुर जा रहा है। उसके पास कोई रवन्ना नहीं है। उसके ट्रकों को रास्ते में कोई नहीं रोकता है। चित्रकूट, बांदा, कौशांबी व फतेहपुर जिले की सीमाओं से होकर वाहन गुजरते हैं।
इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी सन्नी कौशल ने बताया कि जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाती है। शनिवार को ही पहाड़ी क्षेत्र में बिना रवन्ना व ओवरलोड तीन बालू लदे वाहनों को पकड़ा गया है। किसी जनप्रतिनिधि की गाड़ी हो या सामान्य की यदि नियमों के विपरीत काम होता मिला तो उचित कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
कुछ पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल
चित्रकूट। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने पुलिस विभाग के बडे़ अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। बताया कि रात दिन अलग अलग वाहनों में बैठकर यह अधिकारी विभाग की धौंस जताकर वसूली कर रहे हैं। पैसा न देने वाले वाहनों पर भारी भरकम जुर्माना लगाया जाता है। बाद में समझौता भी किया जाता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने कहा कि यदि पुलिस विभाग का ही कोई अधिकारी संलिप्त मिला तो उस पर भी निसंकोच कार्रवाई होगी।