{"_id":"5f4beb638ebc3e61f26e756c","slug":"video-from-truck-driver-taking-money-starts-viral-investigation-chitrakutt-news-knp5797587178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक से रुपए लेते वीडियो वायरल की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक से रुपए लेते वीडियो वायरल की जांच शुरू
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। ट्रक चालक से रुपये लेने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने की जांच को डीएम ने तीन सदस्यीय टीम बनाई है। टीम ने वीडियो में दिखने वाले सभी को बुलाकर पूछताछ की। जांच टीम ने राजापुर के तहसीलदार राजापुर से भी पूछताछ की, जिसमें उन्होंने कहा कि किसी बालू माफिया ने फर्जी वीडियो बनाया है, उनसे किसी की बात नहीं हुई।
डीएम शेषमणि पांडेय ने जांच को एसडीएम कर्वी, सीओ कर्वी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी की तीन सदस्यीय टीम बनाई। जांच टीम ने रविवार को तहसीलदार राजापुर से पूछताछ की। तहसीलदार ने बताया कि उनकी गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मार दिया था। सुरक्षा कर्मी व उनके ड्राइवर की ट्रक चालक से बातचीत हो रही थी।
उन्होंने किसी से बात भी नहीं की और न गाड़ी से नीचे उतरे। बताया कि राजापुर एसडीएम के निर्देश पर 28 अगस्त की रात्रि 10 बजे अर्जुनपुर एवं खटवारा की गोशाला का निरीक्षण कर लौट रहे थे। तभी राजापुर के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले पर गिट्टी लदे ट्रक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मारा था।
विज्ञापन
बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने ट्रक को रोककर कागजात चेक कर वापस कर दिया था। उधर, वीडियो में जितने भी चेहरे व आवाजें हैं, उन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कई के बयान भी दर्ज हुए हैं। एसडीएम के मुताबिक, 24 घंटे में रिपोर्ट बना ली जाएगी और फिर डीएम कार्यालय भेजी जाएगी।