फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   VDO sloganeering demanded arrears of salary

नाराज ग्राम विकास अधिकारियों ने नारेबाजी कर मांगा वेतन-बकाया

Wed, 30 Oct 2019 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
VDO sloganeering demanded arrears of salary
फोटो- 1- विकास भवन के सामने वेतन- बकाया के भुगतान की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्राम विकास अधिकारी - फोटो : CHITRAKUTT
ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर विकास भवन में धरना व प्रदर्शन शुरू कर दिया है। आरोप लगाया कि दिवाली पर्व में भी कई सचिवों का वेतन व बकाया वेतन नहीं दिया गया। इसके साथ ही उत्पीड़न जारी है।
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के आवाह्न पर ग्राम सचिवों ने बुधवार को विकास भवन में धरना व प्रदर्शन किया। मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि जनपद के समस्त सचिवों का दिसंबर 2018 का अवरूद्ध वेतन दिलाया जाए। इसके साथ ही सातवां वेतन अहरित कराया जाए।
विज्ञापन

नव नियुक्ति ग्राम विकास अधिकारियों का वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ दिलाया जाए। गौवंश आश्रय स्थल की समस्या का निराकरण किया जाए। इसके साथ ही ग्राम विकास अधिकारी अनिल सिंह, शिवनेदश का माह नंबवर 2011 का वेतन दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश पांडेय, सुरेश चंद्र, रामभरोष दिनेश कुमार को एसीपी का लाभ दिलाया जाए। लंबित डीए एरियर का भुगतान कराया जाए। धरना में ग्राम विकास अधिकारी संघ सुरेंद्र नाथ सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का अंबरीष त्रिपाठी, महामंत्री जानकीशरण सिंह, अनिल सिंह, शिवनरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed