फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Van collided with a dumper on the highway, seven injured in chitrakoot

चित्रकूट: हाईवे पर खडे़ डंपर से टकराई वैन, सात घायल

Mon, 28 Sep 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Van collided with a dumper on the highway, seven injured in chitrakoot
मऊ(चित्रकूट)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोरवारा गांव के पास एक अनियंत्रित वैन खड़े डंपर से टकरा गई। हादसे में वैन में सवार एक परिवार के लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। वहां से कुछ देर बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से दो को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ निवासी दयाराम चौरसिया पिता कुंजी लाल के निधन पर सोमवार सुबह परिवार के साथ उनकी अस्थियां प्रयागराज में विसर्जित कर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तभी मऊ थाना क्षेत्र के जोरवारा गांव के पास हाईवे पर टोल प्लाजा के पास चालक को झपकी लगने पर वैन सड़क पर खड़े एक डंपर से टकरा गई। हादसे में दयाराम चौरसिया (55), चालक टोल्लन (32) पुत्र हरिश्चंद्र कु शवाहा, रोहित (28) पुत्र दयाराम चौरसिया, संध्या चौरसिया पत्नी हर्ष चौरसिया, जगतराम (50), हर्ष (50) पुत्र स्व. कुंजीलाल, मानसी (15) पुत्री हर्ष घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मऊ थाना व यूपी 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से रामनगर में भर्ती कराया। वहां से घायलो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां से चालक टोल्लन व दयाराम को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed