फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uttar Pradesh Day-2026: A grand confluence of cultural heritage and development

उत्तर प्रदेश दिवस-2026: सांस्कृतिक विरासत और विकास का भव्य संगम

Sat, 24 Jan 2026 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 24 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Day-2026: A grand confluence of cultural heritage and development
फोटो 24 सीकेटीपी 22 कार्यक्रम में लाभार्थी को सम्मानित करते प्रभारी जिला मंत्री व मंचासीन अन्य।
चित्रकूट। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन, चित्रकूट के संयुक्त तालमेल से आयोजित तीन दिनी यूपी दिवस 2026 आगाज हो गया। शनिवार को पहले दिन प्रभारी जिला मंत्री ने समारोह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर सरकारी विभागों की योजनाओं से जुड़ी लगाई प्रदर्शनी में चित्रकूट के इतिहास, संस्कृति व विकास की झलक भी दिखी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रभारी मंत्री मनोहर लाल (मन्नू कोरी) ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, जिसके पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम के संदेश का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. संग्राम सिंह द्वारा जनपद चित्रकूट आज़ादी के पूर्व एवं आज़ादी के बाद विषयक पर दी गई प्रस्तुति सराही गई। मनीष कुमार ने अपने भजन एवं लोक गायन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी देशभक्ति और सांस्कृतिक महत्व पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। दृष्टि द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। योजनाओं का लाभ और प्रतिभाओं का सम्मान : कार्यक्रम के दौरान जनपद की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जनपद के विकास और उत्तर प्रदेश दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। विधायक, मानिकपुर,अविनाश चंद्र द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


इनकी रही गरिमामयी उपस्थित :
इस गरिमामयी कार्यक्रम में जिला पर्यटन व संस्कृति परिषद के आनंद सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सदर विधायक अनिल प्रधान, चंद्र प्रकाश खरे, बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी शिवशंकर पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, को-ऑपरेटिव बैंक बांदा–चित्रकूट अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व सांसद आरके सिंह, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता तथा जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव उपस्थित रहे।

फोटो 24 सीकेटीपी 22 कार्यक्रम में लाभार्थी को सम्मानित करते प्रभारी जिला मंत्री व मंचासीन अन्य।

फोटो 24 सीकेटीपी 22 कार्यक्रम में लाभार्थी को सम्मानित करते प्रभारी जिला मंत्री व मंचासीन अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed