फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Use leaf plates instead of thermocol: CDO

थर्माकोल के स्थान पर पत्तों के दोना पत्तल प्रयोग हो: सीडीओ

Sat, 22 Mar 2025 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Use leaf plates instead of thermocol: CDO
चित्रकूट। जिला गंगा समिति व पर्यावरण एवं पौधारोपण समिति की बैठक शुक्रवार को सीडीओ अमृतपाल कौर की अध्यक्षता में हुई। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में सीडीओ ने कहा कि परिक्रमा मार्ग के मंदिरों-मठों में थर्माकोल का दोना पत्तल प्रयोग होता है। लोगों को जागरूक किया जाए कि उसकी जगह पत्तों से बना दोना पत्तल का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि सभी विभाग रोपित पौधों की निराई, गुड़ाई, सिंचाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था करें। सीडीओ ने ईओ लालजी यादव को निर्देश दिए कि जागरूकता लाने के लिए प्रचार-प्रसार कराएं। भंडारों में जो प्लास्टिक के पत्तल प्रयोग होते हैं, उनकी जगह दोना पत्तल का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

परिक्रमा मार्ग के मंदिरों-मठों में फाइबर का दोना पत्तल प्रयोग होता है, उसकी जगह पत्तों से बना दोना पत्तल का प्रयोग करने के लिए जागरूक करें। कहा कि मंदाकिनी नदी के किनारे जहां खाली जगह है, वहां पर पौधारोपण कराए। बैठक में उपनिदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व प्रत्यूष कुमार कटियार, उप प्रभागीय वनाधिकारी राजीव रंजन सिंह, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह व वन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed