{"_id":"627d49334ebc826257243943","slug":"uproar-over-non-receipt-of-tender-form-chitrakoot-news-knp696426619","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर के फार्म न मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर के फार्म न मिलने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर। तालाब गहरीकरण योजना के तहत 20 तालाबों में काम के लिए ई टेंडर प्रक्रिया न होने पर ठेकेदारों ने ब्लॉक परिसर में हंगामा काटा। आरोप लगाया कि शुक्रवार को टेंडर की अंतिम तिथि है और चहेतों को ठेका देने के लिए फार्म नहीं बांटे जा रहे हैं।
गुरुवार को भाजपा नेता आशीष पांडेय व राधेमोहन गर्ग के साथ तीन अन्य ठेकेदार ब्लॉक परिसर पहुंचे और क्लर्क से तालाब गहरीकरण योजना के ई टेंडर का फार्म मांगा। उन्हें फार्म नहीं दिया गया। इस पर उन्होंने हंगामा किया। ठेकेदारों ने ब्लॉक प्र्रमुख अरविंद मिश्रा से फोन पर बातचीत की। इसके बाद बीडीओ धनंजय सिंह से भी बात हुई। लगभग तीन घंटे बाद शाम चार बजे से तालाब के टेंडर के लिए फार्म का वितरण शुरू हुआ।
इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जा रहा है। संबंधित क्लर्क को फार्म बांटने के लिए पहले ही कहा गया है।