फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   UP: Aircraft will soon land in Dharmanagri Chitrakoot

यूपी: धर्मनगरी चित्रकूट में जल्द उतरेंगे विमान, चार माह बाद चालू होगा देवांगना एयरपोर्ट

Sun, 14 Feb 2021 10:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 14 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
UP: Aircraft will soon land in Dharmanagri Chitrakoot
चित्रकूट में एयरपोर्ट का विस्तार - फोटो : amar ujala
धर्मनगरी चित्रकूट में हवाई अड्डे के विस्तारीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इन दिनों नए एयरपोर्ट टर्मिनल और दूसरे रनवे का काम हो रहा है। इसी गति से काम चलता रहा तो चार माह बाद यानी जुलाई तक यह पूरा तैयार हो जाएगा। इसके बाद बड़े हवाई जहाज भी उतर सकेंगे।
विज्ञापन


रविवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी के उत्तर क्षेत्र के महाप्रबंधक एसआर महतो ने प्रयागराज एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ चित्रकूट का दौरा किया। लगभग दो घंटे तक के निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने जिम्मेदार अधिकारियों से कहा कि नई बिल्डिंग का काम हर हाल में 15 मार्च तक चालू कर दिया जाए। दूसरा रनवे भी जुलाई तक तैयार कर दें।
विज्ञापन


निर्माणाधीन नए रनवे पर बड़े विमान भी उतर सकेंगे। बताते चलें कि एयरपोर्ट अथारिटी की उड़ान सेवा के तहत चित्रकूट एयरपोर्ट का कायाकल्प चल रहा है। एक रनवे का काम पूरा है। अब नए टर्मिनल और नए रनवे का काम चल रहा है। उन्होंने फ्लाइट इनफारमेशन सिस्टम, सीसीटीवी सहित कई उपकरण सेंटर भी देखे। उनके साथ संयुक्त महाप्रबंधक अनामी पांडेय व फारुखी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पौराणिक और ऐतिहासिक सेंटर जुड़ेंगे
निरीक्षण के बाद बैठक में अधिकारियोें ने कानपुर से कनेक्टिंग फ्लाइट की चर्चा की और कानपुर, प्रयागराज, अयोध्या व चित्रकूट के लिए इंटरनल हवाई सेवा शुरू करने पर भी मंथन किया है। महाप्रबंधक ने बताया कि पौराणिक और ऐतिहासिक सेंटरों को जोड़ने की कड़ी के तहत कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed