फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Unruly Bolero collided with tree, seven injured

अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, सात घायल

Sun, 14 Oct 2018 11:27 PM IST
अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, सात घायल
अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, सात घायल Updated Sun, 14 Oct 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Unruly Bolero collided with tree, seven injured
hadasa - फोटो : amarujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। रैपुरा थानाक्षेत्र के भौंरी गांव के पास हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को एबुंलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी को इलाहाबाद रेफर किया गया है। घायल इलाहाबाद व भदोही के निवासी हैं।
 इलाहाबाद जिले के हंडिया रामनगर निवासी सुभद्रा(50) पत्नी हरगेंद्र सिंह का परिवार शनिवार बोलेरो से नवरात्र पर मैहर देवी दर्शन करने निकला था। दर्शन कर परिवार चित्रकूट पहुंचा। यहां मंदिरों में दर्शन कर देर रात सब इलाहाबाद के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार
विज्ञापन

झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थानाक्षेत्र भौंरी गांव के पहले अचानक मोड़ पर चालक को नींद की झपकी लगी और बोलेरो बेकाबू हो गई। कुछ दूर जाकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। देर रात धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस में लिटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



  घायलों में सुभद्रा के अलावा हंडिया रामनगर निवासी कविता सिंह पत्नी अभिलाष, खुशबू पुत्री जिलेदार सिंह, राजासिंह पुत्र गजराज, अमित पुत्र रामेंद्र सिंह के अलावा भदोही के कौहरौना निवासी उत्तम सिंह पुत्र राजा, आशीष पुत्र हंसराज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कई के पैर हाथ व पीठ में फ्रैक्चर हुआ था। रविवार की सुबह तक प्राथमिक इलाज के बाद सभी को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डा.पीडी चौधरी ने बताया कि घायलों में दो की हालत नाजुक बनी है।


बोलेरो में लिखा उत्तर प्रदेश सरकार
चित्रकूट। हाईवे पर पेड़ से टकराई बोलेरो में उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। इस संबंध में रैपुरा थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया ने बताया कि बोलेरो शायद भदोही वालों की है। संभव है कि यह वाहन किसी सरकारी कार्यालय में संबद्ध हो फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed