{"_id":"60b674898ebc3e43aa45f055","slug":"unlock-hua-bazar-ghal-pahal-chitrakutt-news-knp631676475","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनलॉक हुआ बाजार, दुकानों में दिखी चहल पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनलॉक हुआ बाजार, दुकानों में दिखी चहल पहल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर/राजापुर। एक माह बाद बाजार खुलने पर दुकानों में रौनक दिखी। खरीदारों की भीड़ ने कोरोना नियमों का पालन नहीं किया। पुलिस प्रशासन लोगों को कोरोना नियमों का पालन कराते नजर आए।
कोरोना कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कई दुकानदार चोरी छिपे भी समान बेचते रहे। इधर मंगलवार से अनलॉक होने से बाजार में चहल-पहल दिखाई दी। मंगलवार को दुकानदारों ने पूरा दिन कारोबार किया है तो उम्मीद से ज्यादा की बिक्री हुई है। कई जगह कोरेाना गाइडलाइन का पालन नहीं हो पाया लेकिन ज्यादातर लोग सावधानी बरतते दिखे। होटल व चाय पानी की दुकान का संचालकों ने कहा कि तैयारी में ही पूरा समय निकल गया। एक माह की गंदगी साफ करते ही शाम हो गई। अनलॉक का समय सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक किया जाए। राजापुर, मऊ व मानिकपुर कस्बे में कई जगह अनलॉक होने के बाद भीड़ तो खूब रही और कई जगह मास्क का प्रयोग करते कम लोग दिखे।
मोबाइल दुकानदार करामत अली ने कहा कि एक माह बाद सही तरीके से दुकान का संचालन हुआ है। औसत बिक्री हुई है। सबकुछ सावधानी से किया जा रहा है। अनलॉक होने पर राहत मिली है।
विज्ञापन
जनरल स्टोर संचालक संदीप अग्रवाल ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन के तहत दुकान का संचालन किया गया। अनलॉक होने से राहत है और आराम से ग्राहकों से बातचीत कर बिक्र्री की जा रही है। सहालग का सीजन कमजोर हो गया है लेकिन दुकान खुलने से सब ठीक रहेगा।
-रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार हरीशंकर गुप्ता ने कहा कि दुकान खुलने से फुटकर दुकानदारों को फायदा होगा। मंगलवार को ही उनकी बिक्री अच्छी हुई है।
--------
फूड रेस्टोरेंट संचालक विष्णु केशरवानी ने कहा कि अनलाक से बहुत अच्छा हुआ लेकिन इसका समय सुबह बढ़ाकर रात में भी बढ़ाया जाना चाहिए। सुबह सात बजे से वैसे दुकान खुलती नहीं है लेकिन इसका समय रात 9 बजे तक किया जाना चाहिए।