फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Unknown dead body found on river bank near Ashram

आश्रम के पास नदी किनारे मिला अज्ञात शव

Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Unknown dead body found on river bank near Ashram
चित्रकूट। तीर्थ क्षेत्र के मंदाकिनी नदी किनारे एक अधेड़ युवक का शव मिला है। मामला दो प्रदेशों की सीमाओं का होने के चलते चार घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एसपी के निर्देश पर बहिलपुरवा पुलिस ने शव का पंचनामा कराया। शव किसी तीर्थयात्री का होने की आशंका है।
विज्ञापन

चित्रकूट क्षेत्र के सती अनुसुइया आश्रम के समीप यूपी क्षेत्र के बहिलपुरवा थाना अंतर्गत नदी किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। जिसकी उम्र लगभग 58 साल है। सूचना पर पहुंची बहिलपुरवा थाने की पुलिस टीम ने शिनाख्त कराई लेकिन कोई पहचान नहीं पाया। तलाशी में मृतक के जेब से 1020 रुपये बरामद हुए हैं। थाना पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बाद जानकारी हो सकेगी। शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। मृतक का पैंट शर्ट घटनास्थल के पास ही अलग रखा था। जिससे संभावना जताई जा रही है कि मृतक कपडे़ उतारकर शौच क्रिया के लिए जंगल की ओर जाकर नहाने के लिए नदी की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed