फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uncontrolled dumper collides with Tempo, Tempo driver dies

बेकाबू डंपर ने टेंपो में मारी टक्कर, टेंपो चालक की मौत

Thu, 28 Nov 2019 08:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled dumper collides with Tempo, Tempo driver dies
फोटो- 1- हाईवे पर हादसे के बाद जाम स्थल पर परिजनों को समझाते अपर एसपी बलवंत चौधरी - फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप(चित्रकूट)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की सुबह बेकाबू डंपर ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो चालक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी होते ही आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही अपर एसपी, शहर कोतवाल के अलावा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने डंपर चालक पर साजिशन हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भरतकूप चौकी क्षेत्र के रौली गांव का निवासी शीलू गुप्ता (22) पुत्र संतोष गुप्ता प्रतिदिन की तरह आसपास के गांव की छात्राओं को टेंपो से डिग्री कॉलेज छोड़ने गया था। वहां से लौटने पर जैसे ही वह झंासी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रोली मोड़ के पास पहुंचा सामने से आए बेकाबू डंपर ने टेंपो को टक्कर मार दी। जिससे शीलू गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। डंपर लेकर चालक भाग निकला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा ने वायरलेस के माध्यम से डंपर का पता लगाने का प्रयास किया। कुछ ही दूरी पर डंपर चालक डंपर को छोड़कर भाग चुका था पुलिस ने सिर्फ डंपर को बरामद किया है। उधर घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों ग्रामीण व मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार की डंपर चालक से पुरानी रंजिश है डंपर चालक भी रौली गांव का निवासी है। बताया गया है इसी रंजिश के चलते उसने जानबूझकर टेंपो में टक्कर मारी है। उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। लगभग 1 घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा जिससे सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत कुमार चौधरी शहर कोतवाल अनिल कुमार सिंह के अलावा सीतापुर शिवराम पुरवा भरतकूप चौकी की पुलिस टीम जाम स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया अपार एसपी ने मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन देकर जाम को हटवाया।
विज्ञापन

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
भरतकूप। मृतक तीन भाई तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं । मां शकुंतला देवी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता संतोष कुमार उर्फ लल्लू की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर में बताया गया है कि शीलू टेंपो में बैठा था। चालक रास्ते में लघुशंका करने को उतरा था। शीलू टेंपो को सड़क किनारे लगा रहा था तब यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
कालेज से 500 मीटर दूर हुआ हादसा
भरतकूप। यह हादसा डिग्री कॉलेज से लगभग 500 मीटर दूरी पर हुआ आधे घंटे पहले अगर यह हादसा होता तो टेंपो में सवार 10 छात्राएं भी इस हादसे का शिकार हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed