फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uncontrollable truck rammed into two vehicles hit the tree

बेकाबू ट्रक दो वाहनों को टक्कर मार पेड़ में घुसा

Sun, 11 Jan 2015 01:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Sun, 11 Jan 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck rammed into two vehicles hit the tree

बेतहाशा रफ्तार में जा रहे एक ट्रक ने शनिवार को एक बोलेरो में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़ी जायलो वाहन में घुस गया। ट्रक की रफ्तार इतनी थी कि जायलो में घुसने के बाद भी एक पेड़ जा टकराया।

विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के भिड़ने से पेड़ तक उखड़ गया। दुर्घटना में बोलेरो चालक को मामूली चोट आई है। बताया जाता है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। वहीं दुर्घटना से नाराज लोगों ने खलासी को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन


दुर्घटना हाईवे पर शनिवार देर शाम लगभग पौने आठ बजे हुई। सिद्धपुर निवासी जानकी पटेल ने अपनी भांजी के तिलक में जाने के लिए दोस्त से बोलेरो मंगवाई थी। शाम को वह इससे गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक चौराहे के नजदीक बेड़ी पुलिया के पास एक ट्रक ने इनकी बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद भी ट्रक नहीं रुका। यह सड़क किनारे खड़ी जायलो को भी टक्कर मारते हुए एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ लगभग जड़ से उखड़ गया।


आसपास खड़े लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।  ट्रक का चालक भाग निकला। ट्रक में मौजूद मिले खलासी ने बताया कि अचानक ब्रेक फेल हो गया था। इसी वजह से चालक भाग निकला। दुर्घटना में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आईं। हालांकि जायलो और बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हाईवे पर हुई इस दुर्घटना से देर तक जाम जैसा माहौल रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed