{"_id":"6291066c07d2016505729884","slug":"ultrasound-next-to-opd-now-chitrakoot-news-knp699191347","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ओपीडी के बगल में अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ओपीडी के बगल में अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
फोटो-8- जिला अस्पताल में डाक्टरों के नाम की नेम प्लेट हटाता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। गंभीर और दिव्यांग मरीजों की सुविधा को देखते हुए जिला अस्पताल में बदलाव किए गए हैं। अल्ट्रासाउंड की सुविधा पीछे वाले भवन से हटाकर अब ओपीडी वाले स्थान पर कर दी गई है। दूसरी मंजिल पर बैठने वाले कई डॉक्टरों के चैंबर अब नीचे के हिस्से में कर दिए गए हैं।
सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। इसी दौरान कई मरीजों से बातचीत की। डॉक्टर व स्टाफ के कामकाज का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने हार्ट विशेषज्ञ और सर्जन को अस्पताल की दूसरी मंजिल के बजाय नीचे ओपीडी वाले स्थान पर बैठने के लिए कहा। इसके अलावा अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते मरीजों की सुविधा के लिए ओपीडी स्थल पर ही एक कमरा तय कर दिया गया। इससे मरीज व तीमारदारों को अस्पताल के पीछे स्थित भवन और रैंप से चढ़ने की जरूरत नहीं पडे़गी।
इसके अलावा पैथोलॉजी जांच के लिए भी इमरजेंसी में डॉक्टर व स्टाफ को बुलाकर जांच कराने के लिए निर्देश दिए हैं। इसे लेकर कर्मचारियों ने ओपीडी के कमरों में नेम लिस्ट हटाने और नई लगाने का काम किया।