फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Uhphanee Ghat, jammed on the highway, two bike books

ऊफनाए घाट, हाईवे पर लगा जाम, दो बाइक बही

Sun, 09 Jul 2017 11:28 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sun, 09 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Uhphanee Ghat, jammed on the highway, two bike books
flood, heavy rain, mandakini, alaknanda, uttarakhand news, weather alert - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मऊ/भौंरी/खोही(चित्रकूट)। रविवार को जिले में झमाझम बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग के कई घाट ऊफना गए। जिससे इलाहबाद-बांदा मार्ग का आवागमन बाधित रहा। दो बाइक रपटे में बह गई। मंदाकिनी नदी में भी ऊफान आया। कई घरों में पानी भर गया जिससे ग्रामीणों को घर की छतों में आश्रय लेना पड़ा।
     जिले में सुबह से बारिश शुरू हुई तो दोपहर तक क्षेत्र के कई हिस्सों में लगातार होती रही। जिससे देउंधा व अहिरी नाले के पास बहने वाली बाल्मीकि नदी का जलस्तर बढ़ गया। देखते ही देखते पानी रपटे के ऊपर पहुंच गया और आवागमन बंद हो गया। दोपहर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के इलाहाबाद मिर्जापुर-झांसी पर जाम लग गया। लगभग दो घंटे तक बस से लेकर अन्य वाहन तक खड़े हो गए। जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। इसी बीच देंउधा के पास एक बाइक चालक ने जलभराव के दौरान ही बाइक निकालने का प्रयास किया तो बाइक बहने लगी। यह देखकर आस पास के कुछ युवकों ने बाइक चालक को पकड़कर बचाया लेकिन बाइक बह गई। इसके अलावा अहिरी के रपटे के पास भी एक बाइक बह गई।
विज्ञापन

      मंदाकिनी नदी का भी जल स्तर बढ़ा। सावन माह में क्षेत्र में श्रद्धालुओें का जमावड़ा होगा। ऐसे में सीतापुर पुलिस चौकी के आधा दर्जन जवान घाट किनारे तैनात कर दिए गए हैं। इसके अलावा रैपुरा गांव में जगदीश प्रसाद, हीरालाल पटेल व शिवऔतार गर्ग के घरों में बारिश का पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed