{"_id":"efb9d91b07d89cf6c0d06600389c9877","slug":"u-bearers-collectorate-campus-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जदयू के पदाधिकारियों कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जदयू के पदाधिकारियों कलेक्ट्रेट परिसर में किया प्रदर्शन
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जदयू के पदाधिकारियों ने खराब फसल का नमूना लेकर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों को सूखा राहत का मुआवजा
दिलाने की मांग की।
जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। हाथों में खराब फसल का नमूना लिए किसान पदाधिकारियों ने बताया कि दैवीय आपदा के कारण फसल खराब हो गई है।
सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा। सूखे से प्रभावित किसानों के घरों की लड़कियों की शादी टल गई है। इससे किसान परेशान है।
सूखा घोषित होने के बावजूद किसानों को सूखे का मुआवजा नहीं मिल रहा। प्रत्येक गांव में राहत शिविर लगाए जाएं। प्रदर्शन के बाद किसान पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इसमें जल्द पूरा मुआवजा दिलाने के साथ ही यूपी में शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है। इस मौके पर भूपत सिंह, मोहित कुमार, मनोज तिवारी, राकेश कुमार, लवलेश गुप्ता, सूरज सोनी व तीरथ यादव आदि मौजूद रहे।