{"_id":"59a84eff4f1c1be0278b4a91","slug":"two-youths-killed-by-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Thu, 31 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालू लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक रोडवेज संविदा कर्मचारी है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। स्थानीय लोगोें ने ट्रक चालक को पकड़कर पिटाई की। इसके बाद पहुंची पुलिस चालक और ट्रक को थाने ले गई। इसके अलावा यात्रियों से भरी टेंपो और टोयटा कार की आमने-सामने से भिडंत हो गई। इसमें एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पहाड़ी थानाक्षेत्र के लोहदा निवासी रोडवेज संविदा कर्मी बलराम मिश्रा (35) पुत्र गयाप्रसाद मिश्रा गुरुवार को सगवारा निवासी फूलचंद्र केवट (40) पुत्र भैरमा के साथ बाइक से किसी काम से राजापुर आया था। देर शाम को बाइक से ही वापसी के दौरान जैसे ही वह बछरन के गेडुआ नाले के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से बालू लदा ट्रक आया और दोनों की टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक सवार छिटककर लगभग 30 मीटर दूर जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगोें ने ट्रक चालक कौशांबी के पूरामुक्ति निवासी प्रमोद कुमार पुत्र शारदा को पकड़कर जमकर पीटा। इसी दौरान सूचना पर थानाध्यक्ष मो. शरीफ खान व दरोगा अजीत सिंह मौके पर पहुंचे। ट्रक व चालक को थाने ले जाने के बाद टूटी बाइक भी टेंपो में रखवाकर ले गए। दोनों मृतकों की शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी गई है। दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पहाड़ी थाने के अशोह श्रमदान के पास गुरुवार की देर शाम को आमने-सामने से यात्रियों से भरी टेपों व टोयटा कार की आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें टेपों सवार यात्रियों को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में एक दर्जन लोग घायल हैं जिसमें तीन की हालत गंभीर है।