{"_id":"57d2efd84f1c1ba90a317b57","slug":"two-women-referred-to-the-possibility-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू की संभावना पर दो महिलाएं रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू की संभावना पर दो महिलाएं रेफर
चित्रकूट
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित बालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुखार व डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या में कमी नहीं हुई है। शुक्रवार को मुकुंदपुर गांव की दो महिलाओं को तेज बुखार होने पर पीएचसी शिवरामपुर लाया गया जहां डेंगू की संभावना पर इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। इसके अलावा जिला अस्पताल में आधा दर्जन डायरिया पीड़ित मरीज भर्ती हुए।
विज्ञापन
सदर ब्लाक के मुकुंदपुर प्रधान राजू कुमार ने बताया कि गांव की रानी पत्नी रामरईस और श्रीमती पत्नी रामराज को कई दिनों से तेज बुखार होने पर परिजन शिवरामपुर स्थित पीएचसी में इलाज के लिए लाए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने डेंगू की संभावना जताई और इलाहाबाद ले जाने को कहा।
विज्ञापन
इसके अलावा गांव की एक साल की मासूम मंदाकिनी पुत्री राधेश्याम को डायरिया की शिकायत पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को माफीकर्वी के अंश पुत्र परमानंद, बनकट की प्रिया पुत्री शिवपूजन, कालूपुर के राजन पुत्र रामकिशोर, पीएसी जवान परेमश्वरीदयाल पुत्र झल्लू, शिवरामपुर की चंदा पत्नी संजय, सीतापुर की आशा बानू पत्नी अनवर को भी बुखार व डायरिया की शिकायत पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन