फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two sent to jail with fake fertilizer worth three and a half lakhs

सवा तीन लाख की नकली खाद के साथ दो को भेजा जेल

Sun, 28 Nov 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two sent to jail with fake fertilizer worth three and a half lakhs
Two sent to jail with fake fertilizer worth three and a half lakhs - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। नकली खाद का स्टाक कर बेचने के आरोपियों को पुलिस ने लगभग सवा तीन लाख रुपये की खाद पकड़कर जेल भेजा है। ये सब चीनी के बोरों में खाद भरकर बेच रहे थे। मामले में मऊ कस्बा निवासी दो भाइयों को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मऊ थाना पुलिस ने सुरौध गांव के सुरजीपुरवा के पास से एक ट्रक मेें 310 बोरी खाद पकड़ा था। शनिवार को जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि नकली खाद की रोकथाम के लिए पुलिस अभियान चला रही है। मुखबिर की सूचना पर सीओ सुबोध गौतम व थानाध्यक्ष मऊ आनंद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मऊ क्षेत्र के सुरजीपुरवा के निकट नकली डीएपी खाद की 310 बोरी पकड़ी गई।
विज्ञापन

बताया कि मऊ कस्बा निवासी श्याम उर्फ गुड्डू केसरवानी व रामू उर्फ रामचंद्र केसरवानी निवासीगण मंडौर रोड थाना मऊ एक निर्माणाधीन मकान को किराये में लेकर बाहर से नकली खाद चीनी की बोरियों में भरकर सस्ते दामों में लाकर उसको सरकारी इफ्को डीएपी खाद के रूप मेें आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर छापा डाला गया। जहां अभियुक्त नकली खाद को इफ्को डीएपी की बोरियों में खाद भरते हुए पकडे़ गये। उनके कब्जे से 310 बोरी नकली खाद के साथ बोरा और मशीन बरामद हुई है। इसकी कीमत बाजार में तीन लाख 72 हजार रुपये बताई गई है। अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed