फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two million of Shiva fourth gunman sought

प्रधान के परिजनों को घर में कैद कर जिंदा जलाने का प्रयास करने वाले डकैत शिवा पटेल गैंग ने रविवार रात को फिर चौथ की मांग की है। प्रधान को तीन दिन के अंदर दो लाख पहुंचाने की धमकी दी है। भयभीत प्रधान के पति ने डीएम को मामले की जानकारी देकर शस्त्र लाइसें

Mon, 04 Jan 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 04 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Two million of Shiva fourth gunman sought

प्रधान के परिजनों को घर में कैद कर जिंदा जलाने का

विज्ञापन
प्रयास करने वाले डकैत शिवा पटेल गैंग ने रविवार रात को फिर चौथ की मांग की है। प्रधान को तीन दिन के अंदर दो लाख पहुंचाने की धमकी दी है।

 भयभीत प्रधान के पति ने डीएम को मामले की जानकारी देकर शस्त्र लाइसेंस की मांग की है। गौरतलब है कि शुक्रवार की रात को बहिलपुरवा थाने के रुकमा बुजुर्ग के खांच में प्रधान गोमती देवी पटेल के घर में तीस हजार के इनामी डकैत शिवा पटेल गैंग ने आग लगा दी थी।

पुलिस के आने पर गैंग भाग निकला था। इससे सभी की जान बच गई थी। इसके बाद भी डकैत ने प्रधान के पति से चौथ की मांग जारी रखी है।

 सोमवार को भयभीत प्रधान के पति इंद्रराज सिंह पुत्र रज्जू निवासी रुकमा ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर बताया कि डकैत ने रविवार की रात को उनके बहनोई कामता प्रसाद निवासी नया पुरवा को फोन कर धमकी दी है कि दो लाख रुपये तीन दिन के अंदर पहुंचा दे।

 वरना उसकी हत्या कर दी जाएगी। डकैतों ने बहनोई को भी जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को बहनोई ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई।

भयभीत प्रधान पति व उसके परिजनों ने जिलाधिकारी से शस्त्र लाइसेंस दिलाने की मांग की है। आशंका जताई कि शस्त्र न मिले तो डकैत उनके परिवार के किसी भी सदस्य की हत्या कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed