फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two members of interstate vehicle thief gang arrested

अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two members of interstate vehicle thief gang arrested
फोटो-7- पकड़े गए अंतर्राज्यीय वाहन चोर। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। राजापुर पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर दो ट्रैक्टर, एक ट्राली व बाइक बरामद की है। धरपकड़ के बीच एक चोर मौके से भाग निकला। पकड़े गए चोरों में एक मध्य प्रदेश तो दूसरा फतेहपुर जिले का निवासी है।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस कार्यालय में एसपी अतुल शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि राजापुर थाना क्षेत्र के मोहरवा नदी पुल के समीप बुधवार को बाइक से आ रहे तीन युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने बाइक समेत दो को पकड़ लिया लेकिन एक भाग निकला। पूछताछ में पता चला कि दोनों वाहन चोर हैं। इनमें से एक फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना के कोट निवासी अदनानअली और दूसरा वार्ड नंबर सात जमुना स्टाफ कालोनी राजबाग भालूमाड़ा अनुपुर मप्र निवासी मुशीद अहमद है।
विज्ञापन

इनके कब्जे से दो ट्रैक्टर व एक ट्राली बरामद हुई है। इसके अलावा खखरेरू गांव फतेहपुर का जफूल हसन उर्फ बटला बाइक छोड़कर फरार हो गया है। उनके पास मिली बाइक दो माह पूर्व फतेहपुर कचहरी से चुराई गई थी। इन वाहनों को नदी के कछार में छिपाकर रखा गया था। इन्हें बेचने के लिए छत्तीसगढ़ ले जाने का प्लान था। पकड़े गए दोनों चोरों के खिलाफ फतेहपुर व राजापुर थाना में चोरी, मारपीट आदि धाराओं में मामले दर्ज हैं। बताया कि पकड़े गए चोर मप्र व उप्र में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान में सीओ राजापुर एसपी सोनकर, सर्विलांस प्रभारी एमपी त्रिपाठी थानाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने यह सफलता पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed