{"_id":"578682b64f1c1b117a13f152","slug":"two-killed-in-suv-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कार्पियो-बाइक की भिड़ंत में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिलखते मृतक जगप्रसाद के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक सवारों को हेलमेट न लगाना महंगा पड़ गया। बारात से लौटते वक्त हाईवे पर स्कार्पियो से हुई भिड़ंत में दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद गिरने से दोनों के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। उधर, हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने स्कार्पियो को चालक समेत पकड़ लिया। मृतकों में एक दूल्हे का चचेरा भाई था।
विज्ञापन
शिवरामपुर निवासी बबुल के पुत्र कमलेश की बारात मंगलवार को घुरहेटनपुर के भागवतपुर गई थी। बुधवार की शाम को विदाई के बाद दूल्हे का चचेरा भाई जगप्रसाद (40) पुत्र भूरा निवासी शिवरामपुर अपने फूफा फाटापुरवा रसिन निवासी कामता (40) पुत्र शिवबालक के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों हाइवे पर भांगा नाला मोड़ के पास पहुंचे, तभी बाइक चला रहे कामता ने एक बोलरो को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान कर्वी से बांदा की ओर जा रही स्कार्पियो सामने से आ गई और बाइक की उससे भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे और बाइक के परखच्चे उड़ गए। शिवरामपुर चौकी प्रभारी श्यामसुंदर ने मुताबिक, सड़क पर गिरते ही दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई। दुर्घटना देखते ही स्थानीय लोगों ने स्कार्पियो चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। स्कार्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सिर पर आई गहरी चोट
चित्रकूट। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। चौकी प्रभारी श्यामसुंदर के अनुसार दोनों के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई हैं। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
खुशियों का माहौल मातम में बदला
शिवरामपुर। शादी के बाद बहू विदा कराकर घर लौटे लोग जश्न मना रहे थे। इसी बीच इस दर्दनाक हादसे की जानकारी होने पर मातम फैल गया। दोनों मृतक किसान थे। मृतक कामता की पत्नी कुंदी व दो पुत्री, तीन पुत्रों को रो-रोकर बुरा हाल है। दूूसरे जगप्रसाद की पत्नी ज्ञानमती, दो पुत्र व एक पुत्री घटना के बाद बिलखती रहीं।