फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two houses burned down at midnight, destroying household goods worth lakhs

Chitrakoot News: आधी रात जले दो घर, लाखों की गृहस्थी स्वाहा

Thu, 16 Jul 2026 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two houses burned down at midnight, destroying household goods worth lakhs
16 सीकेटीपी-10-आग लगने बाद क्षतिग्रस्त मकान। संवाद
16 सीकेटीपी-10-आग लगने बाद क्षतिग्रस्त मकान। संवाद
विज्ञापन



16 सीकेटीपी-11-अग्निकांड की जांच करते लेखपाल व मौजूद पीड़ित। संवाद
- नकदी और जेवर खाक दो परिवारों के सामने रहने-खाने का संकट

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत तिलौली के मजरा चंदई में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में दो परिवारों की लाखों की गृहस्थी जल गई। परिवार के सदस्यों ने किसी तरह घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
बुधवार रात करीब 12:30 बजे लवकुश कुमार और मंजू देवी के मकानों में आग लगी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते-ही-देखते दोनों घर लपटों की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि आग में लाखों रुपये मूल्य का घरेलू सामान नष्ट हो गया। इसमें गेहूं, चावल, आटा, दाल, कपड़े, बिस्तर, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी शामिल थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर लेखपाल समीर वाजपेयी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अग्निकांड से हुए नुकसान का जायजा लिया। वाजपेयी ने पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अग्निकांड के बाद दोनों परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। उन्हें दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी गंभीर समस्या आ रही है।

16 सीकेटीपी-10-आग लगने बाद क्षतिग्रस्त मकान। संवाद

16 सीकेटीपी-10-आग लगने बाद क्षतिग्रस्त मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed