फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two doctors of Sadhguru Eye Hospital honored

Chitrakoot News: सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के दो डॉक्टर सम्मानित

Mon, 01 Apr 2024 03:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:09 PM IST
विज्ञापन
Two doctors of Sadhguru Eye Hospital honored
खोही। कोलकाता में ऑल इंडिया आप्थलमो लॉजिकल सोसायटी की अंतरराष्ट्रीय नेत्र कार्यशाला में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के दो डॉक्टर सम्मानित किए गए। रेटीना के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आलोक सेन, ग्लूकोमा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राकेश शाक्य टॉप सर्जिकल अवार्ड से नवाजे गए हैं।
विज्ञापन

जानकीकुंड अस्पताल के निदेशक डॉ. बीके जैन ने बताया कि अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसायटी का 82वां वार्षिक सम्मेलन बिस्वा बांग्ला कंवेंशन सेंटर कोलकाता में आयोजित किया गया। इसमे पांच दिवसीय ऑल इंडिया आप्थलमो लॉजिकल सोसायटी ने नेत्र कार्यशाला आयोजित की। इसमें देश-विदेश के लगभग 10 हजार नेत्र चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सकों ने कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी नेत्र चिकित्सकों को सर्जिकल ट्रेनिंग दी। नेत्र रोगियों के बेहतर इलाज की जानकारी दी। नेत्र चिकित्सकों के अवार्ड से सम्मानित होने पर ट्रस्टी डॉ. ईलेश जैन ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed