फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two died due to current in fan and cooler

पंखे और कूलर में करंट से दो की मौत

Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two died due to current in fan and cooler
चित्रकूट। दो अलग-अलग स्थानों पर कूलर और पंखे पर उतरे करंट से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

शिवरामपुर कस्बा निवासी छेदीलाल का पुत्र श्रवण कुमार (25) सोमवार की सुबह नहा कर अपने कमरे में पहुंचा और टेबल फैन को बंद करने के लिए प्लग की ओर हाथ बढ़ाया। इस दौरान पंखे से शरीर छू गया और वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वह तीन बहनों में इकलौता भाई था। एमए फाइनल का छात्र था। मां बूटू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मानिकपुर में सुभाष नगर निवासी अनिल सोनकर (25) पुत्र गोविंद सोनकर की कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed