फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two die of snakebite, two refer

सर्पदंश से दो की मौत, दो रेफर

Sat, 02 Oct 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two die of snakebite, two refer
पहाड़ी (चित्रकूट)। अलग-अलग स्थानो में सर्पदंश से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक स्थान पर युवक की मौत को लेकर परिजनों ने कई सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि श्राद्ध निमंत्रण में खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ी थी। इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के पथरामानी गांव की रेशमा देवी (28) पत्नी रामजीत यादव शुक्रवार की शाम बच्चे को खाना देने रसोईघर गई थी। अलमारी से चीनी निकालते समय सर्प ने काट लिया। परिजन झाड़फूंक को ले गए। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका का मायका बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के गांव रेयान में है। दो पुत्र, एक पुत्री है।
विज्ञापन

पहाड़ी थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव निवासी राजकुमार (35) पुत्र साधूराम खरसेड़ा गांव शुक्रवार को अपने परिजनों के साथ रिश्तेदार के घर श्राद्ध के निमंत्रण में गया था। जहां देर रात सोने समय सर्प ने काट लिया। जिससे ओझाओ के यहां ले गए। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र, एक पुत्री है। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी मौत सर्प दंश से नहीं हुई है। श्राद्ध भोजन के बाद उसकी हालत बिगडी थी। इसकी जांच कराई जाए। थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि इस मामले की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से इसकी सही जानकारी होगी। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed