फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Two brothers die in car collision

कार की टक्कर से दो भाइयों की मौत

Thu, 17 Feb 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two brothers die in car collision
फोटो-9- चंद्रभान- फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ/बरगढ़ (चित्रकूट)। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के छिवलहा के पास बुधवार की रात हुई दुर्घटना में घायल दोनों भाइयों की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कार सवार घायल चालक का इलाज जारी है। मृतक के भाई की तहरीर पर कार व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को बरगढ़ थाना क्षेत्र के पतेरी गांव निवासी रामसजीवन वर्मा के बेटे चंद्रभान (20) व मुन्नीलाल (28) बाइक से बहन ममता की तबियत खराब होने पर उसकी ससुराल चंदई गांव गए थे।
विज्ञापन

देर शाम लौटते समय जैसे ही हाईवे के छिवलहा गांव के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आई कार की टक्कर से दोनो गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक सरैंया निवासी श्रवण कुमार भी कार पलटने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना को वहां मौजूद कुछ राहगीरों ने देखा तो पुलिस सूचना देकर सभी को आनन फानन सीएचसी भेजा। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह इलाज के दौरान दोनो घायल भाइयों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। कार चालक का इलाज जारी है।
इसके बाद परिजन दोनों शव लेकर गांव पहुंचे। जानकारी होने पर पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है। भाई घनश्याम वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोनों भाई मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

मुन्नीलाल की पत्नी आरती देवी रो-रोकर बेहाल है। अभी उसकी ढाई साल पूर्व शादी हुई थी। मां शिव कुमारी के आंसू नहीं थम रहे। इनके पिता का कई साल पूर्व ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed