{"_id":"68166889f19e2e0517006586","slug":"tulsi-upvan-garden-is-in-danger-from-cutting-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-115543-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तुलसी उपवन वाटिका को कटान से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तुलसी उपवन वाटिका को कटान से खतरा
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। तुलसी उपवन वाटिका की बाउंड्री वाल को यमुना नदी के कटान खतरा है। शनिवार को एसडीएम ने निरीक्षण कर कटान रोकने के उपाय करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। ऐसे में सवाल यह है कि कैसे इसी वाटिका में पांच मई को गोस्वामी तुलसीदास की साढे 12 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित हो पाएगी।
यमुना नदी किनारे पर्यटन विभाग ने तुलसी उपवन वाटिका का निर्माण कराया है। नदी में लगातार कटान हो रहा है। इस कारण वाटिका का कुछ हिस्सा टूटकर गिरने का खतरा है। एसडीएम राम ऋषि रमन और सिंचाई विभाग प्रखण्ड प्रथम के जूनियर इंजीनियर अभिषेक मिश्रा ने तुलसी उपवन वाटिका का निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि वाटिका की बाउंड्रीवाल का काफी हिस्सा यमुना की कगार से जुड़ा है। बारिश में गिरने की आशंका है। बताया कि वाटिका के बगल में संकट मोचन हनुमान का ऐतिहासिक मंदिर भी है। इस पर चिंता व्यक्त करते हुए डीएम व सिंचाई विभाग को पत्राचार किया है।
निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
राजापुर। तुलसी उपवन वाटिका के निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगा है। एसडीएम व जेई ने निरीक्षण के बाद माना है कि यमुना नदी का किनारा होने से कटान का खतरा है। ऐसे में हनुमान मंदिर व प्रस्तावित गोस्वामी तुलसी दास की प्रतिमा स्थल पर खतरा मंडराने लगा है। इस बाउंड्रीवाल को फिर से बनवाने का काम कराने की बात अधिकारियों ने की है।