फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Trucks running fast due to no entry

नो इंट्री के चक्कर में तेज भागते ट्रक

Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Trucks running fast due to no entry
ोटो-5-हाईवे पर मंदाकिनी पुल की बांउड्रीवाल को तोड़कर आधा लटका ट्रक। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदा की ओर से आ रहा बालू लदा ट्रक शहर स्थित मंदाकिनी नदी पुल की दीवार से टकरा गया। ट्रक का एक हिस्सा नीचे लटक गया। हालांकि चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की वजह से सड़क पर जाम लग गया। जलापूर्ति की पाइप टूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को क्रेन से खिंचवाकर किनारे खड़ा कराया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे बांदा की ओर से बालू लाद कर ट्रक कर्वी की ओर आ रहा था। हाईवे पर ट्रक बेकाबू होकर मंदाकिनी नदी पुल की रेलिंग तोड़ते हुए आधा हिस्सा लटक गया। यह देख वहां से गुजर रहे वाहन ठहर गए। रेलिंग के किनारे पेयजल की पाइप लाइन भी टूट गई।
विज्ञापन

इससे जलभराव की स्थिति बन गई। पाइप लाइन टूटने से कई मोहल्ले व गांव की जलापूर्ति दिनभर प्रभावित रही। सूचना पर यातायात प्रभारी योगेश यादव पुलिस टीम के साथ पहुंचे। क्रेन के जरिये ट्रक को किनारे खड़ा कराकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर व आसपास तेज गति से भाग रहे खनिज सामग्री लदे ट्रकाें से हादसे हो रहे हैं। ट्रक मालिकों ने बताया कि दरअसल 12 से 14 घंटे की नो इंट्री से व्यापार पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसी चक्कर में कभी कभार वाहन चालक जल्दी गंतव्य तक पहुंचने और सामग्री लादने के लिए पहले नंबर लगाने के लिए तेज गति से वाहन चलाते हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं नो इंट्री का समय हो गया तो भाड़ा नहीं मिल पाएगा। कई ट्रक मालिकों ने इसके लिए शहर की सडक़ों के दोनों ओर के अतिक्रमण को भी हटवाने की मांग की है।

जर्जर पुल से बढ़ा खतरा
जिला मुख्यालय में प्रवेश के लिए हाईवे के रास्ते इकलौते मंदाकिनी का पुल पहले भी आंशिक क्षतिग्रस्त रहा है। इसके लिए अमर उजाला ने कई बार खबरें छापकर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को सचेत किया, लेकिन मरम्मत के नाम पर औपचारिकता की गई। अब पुल की एक दीवार टूटने से खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed