{"_id":"6a5d0ed6938899c5cc052a35","slug":"truck-overturns-in-bargarh-valley-highway-traffic-stalled-for-hours-due-to-jam-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-133894-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बरगढ़ घाटी में ट्रक पलटा, घंटों जाम से थमा हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बरगढ़ घाटी में ट्रक पलटा, घंटों जाम से थमा हाईवे
Sun, 19 Jul 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बरगढ़ घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक हटवाकर आवागमन सुचारु कराया।
यह घटना रात करीब दो बजे हुई। ट्रक चालक सामने चल रहे वाहन को बचाने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क पर पलट गया। कुछ लोगों ने चालक को झपकी आने की भी आशंका जताई है। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी (क्राइम) अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि चालक को मामूली चोटें आई हैं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में उपचार कराया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
स्थानीय निवासी राकेश कुमार और वीरेंद्र ने बताया कि बरगढ़ घाटी में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसका मुख्य कारण तीखा ढाल, घुमावदार मोड़ और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही है। उन्होंने घाटी में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजामों की मांग की है। साथ ही यातायात प्रबंधन को मजबूत करने पर भी जोर दिया। इससे हादसों और जाम की समस्या पर अंकुश लगाया जा सकेगा।