फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truck hits travel bus, 17 devotees injured

Chitrakoot News: ट्रैवल्स बस में ट्रक ने मारी टक्कर,17 श्रद्धालु घायल

Sun, 08 Oct 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 08 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Truck hits travel bus, 17 devotees injured
चित्रकूट। प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर टूर ट्रैवेल्स बस से चित्रकूट मंदाकिनी स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओं को हाइवे पर तेज रफ्तार से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बस में सवार उड़ीसा के 17 श्रद्धालु घायल हो गए। यह देखकर ड्राइवर ट्रक समेत मौके से भाग गया। ट्रैवल्स का चालक भी भाग निकला। आनन-फानन घायलों को एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीन को प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह उड़ीसा प्रांत के जिला सुंदरगढ़ के गोविंदपुर निवासी श्रद्धालु प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर टूर ट्रैवल्स बस से चित्रकूट आ रहे थे। जैसे ही बस झांसी-मिर्जापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बेड़ी पुलिया के पास पहुंची तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके चलते बस में बैठे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस टीम व सीतापुर चौकी की टीम ने घायल श्रद्धालुओं को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों तीन को प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चित्रकूट। सहोदेव बारिक (50), मंजूलता (45), हरिहर प्रधान (56), प्रहलाद महंतो (65), शकुंतला महंतो (60), हरिहर भोई (32), सुभाषिनी (47), उर्मिला भोई (54), ईश्वर भोई (45), प्रकाश (53), शांतिलता (35), नोनाहरी (65), दीप्ती मंजोरी (55) हैं। चार अन्य घायल हुए हैं जिन्हें मामूली चोट होने के कारण अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed