फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Truck driver dies in vehicle collision

चित्रकूट: ट्रक का टायर बदल रहे चालक को वाहन ने कुचला, दर्दनाक मौत

Fri, 02 Jul 2021 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Fri, 02 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Truck driver dies in vehicle collision
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
चित्रकूट सदर कोतवाली क्षेत्र के पहाडी़-राजापुर मार्ग पर गुरुवार रात ट्रक का टायर बदल रहे चालक को एक वाहन ने कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हादसे को लेकर संदेह जताया है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि ट्रक मालिक ने घटना के समय सूचना नहीं दी, जिससे कई सवाल खड़े होते हैं। भरतकूप थाना क्षेत्र के बैहार गांव निवासी ट्रक चालक गोरेलाल (28) गुरुवार रात को भरतकूप कस्बे से गिट्टी लादकर जनपद प्रयागराज स्थित हनुमानगंज जा रहा था।
विज्ञापन


तभी लोढ़वारा गांव के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया। गोरेलाल जैक लगाकर पहिया बदल रहा था। तभी एक वाहन ने उसे कुचल दिया। साथ में मौजूद सहयोगी ने ट्रक मालिक नंदकिशोर पटेल को हादसे की जानकारी दी और उसे जिला अस्पताल ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां डाक्टरों ने गोरेलाल को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे की सुबह सूचना दी गई थी। ट्रक को मौके से हटा लिया गया है। यह नहीं पता कि स्वयं ट्रक में दब गया या किसी अन्य वाहन ने टक्कर मारी है। बताया कि घटना के बाद से पुत्र, पुत्री व पत्नी सुनीत का रो-रोकर बुरा हाल है। वह चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed