{"_id":"67e9904b5f0656afb207d8e4","slug":"truck-collided-with-tractor-trolley-one-dead-two-injured-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-114436-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कर्वी-राजापुर राजमार्ग पर अर्जुनपुर के पास रविवार की शाम को ट्रैक्टर-ट्राॅली में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दो का इलाज चल रहा है। सड़क पर गड्ढा दुर्घटना का कारण बना।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर कपसेठी निवासी ट्रैक्टर चालक अरुण कुमार (56) ने बताया कि राजू (46) व चकमाली निवासी फूलचंद्र (45) के साथ देवारी गांव में भूसा लेने जा रहे थे। राजापुर थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास सड़क पर गड्ढे से बचने के लिए ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्राॅली ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने में ट्राली ट्रैक्टर से अलग होकर पलट गई और ट्रैक्टर में बैठे तीनों लोग नीचे गिर गए और घायल हो गए। घायल ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस तीनों को एंबुलेंस से सीएचसी राजापुर लेकर पहुंची। वहां जांच के बाद फूलचंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य दो घायलों का इलाज किया जा रहा है। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन रास्ते में ही फूलचंद्र ने दम तोड़ दिया था। चालक को ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।