{"_id":"641eedd2273e35220b09bc54","slug":"truck-collided-with-pickup-two-killed-three-injured-chitrakutt-news-c-12-1-143378-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर- 6, 7 व 8 - रोते बिलखेत परिजन, रवींद्र और चुनका की फाइल फोटो
बेकाबू ट्रक घर की बाउंड्रीवाल से टकराकर पलटा, ड्राइवर और क्लीनर भाग निकले
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ (चित्रकूट)। हाईवे पर गिट्टी लदे ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। मृतक आपस में रिश्तेदार हैं। उधर, हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक एक घर की बाउंड्रीवाल से टकराकर पलट गया। चालक और क्लीनर भाग निकले।
मऊ थाना क्षेत्र के चंदई गांव निवासी चुनका (45) की बेटी ससुराल छतरपुर मध्यप्रदेश में है। बेटी के पुत्र होने पर गुरुवार को रिश्तेदारों के साथ सगुन के लड्डू और अन्य सामग्री लेकर पिकअप से छतरपुर गया था। शनिवार की सुबह झांसी-मिर्जापुर हाईवे से लौट रहा था। लगभग छह बजे अहिरी गांव के पास प्रयागराज की ओर से आ रहे ट्रक ने उनकी पिकअप में टक्कर मार दी। इससे पिकअप पलट गई। इसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। बेकाबू ट्रक भी एक घर की बाउंड्रीवाल से टकराकर पलट गया। ट्रक छोड़कर चालक और क्लीनर भाग निकले।
स्थानीय लोगों की सूचना पर मऊ और बरगढ़ थाना पुलिस पहुंची। एबुंलेंस कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से पिकअप में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने चंदई गांव निवासी चुनका (45) और उसके फुफेरा भाई पूरबपताई निवासी रवि उर्फ रवींद्र कुमार (23) को मृत घोषित कर दिया। पिकअप चालक राजा (35), रिंकू (22), कौशल (15) को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक और पिकअप से रास्ते से हटवा दिया गया है। ट्रक के चालक और क्लीनर की तलाश की जा रही है।